- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, cake, Dessert, fruit dishes, summer dishes
Mango Dessert Recipe: गर्मी के मौसम में शायद ही कोई आम खाने का शौकीन नहीं होगा. वहीं आम के अलावा कुछ लोग मैंगो की टेस्टी डिशें भी बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप मैंगो डेजर्ट (Mango Dessert Recipe) की इजी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. मैंगो डेजर्ट झटपट से तैयार हो जाता है. वहीं ये खाने में भी काफी टेस्टी और डिलिशियस नजर आता है. ऐसे में मैंगो डेजर्ट की रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में गर्मियों की बेस्ट डिश रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – केले और पीनट बटर से बनाएं होममेड आइसक्रीम, स्वाद के साथ-साथ होगी सेहत से भरपूर
Ingredients
Method
मैंगो डेजर्ट बनाने के लिए सबसे पहले दही को सूती कपड़े में रखकर प्रेस करें. जिससे दही का एक्सट्रा पानी निकल जाएगा.
इसके बाद आम को धोकर छील लें और फिर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब आम को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ब्लेंड करें और मैंगो प्यूरी तैयार करें.
मैंगो प्यूरी को बॉउल में खाली करें. फिर इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
अब इस मिक्सचर में कंडेंस्ड मिल्क और दूध के साथ केसर घोलकर डाल दें.
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे कंटेनर में पलटें और एल्युमीनियम फॉइल से ढक दें.
अब इस कंटेनर को 20-25 मिनट तक भाप में पकने के लिए रखें.
अच्छी तरह से स्टीम होने के बाद गैस बंद कर दें. बस आपका मैंगो डेजर्ट बनकर तैयार है.
इसे प्लेट में पलटकर काजू, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.
वहीं गर्मियों में चिल्ड डेजर्ट का लुत्फ उठाने के लिए आप इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख सकते हैं.






