- Prep
- 15 min
- Cook
- 9 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
आलू हर किसी का फेवरेट होता है. आलू के ढेरो तरह की डिश बनती है, जो सभी को खूब पसंद भी आती है. आलू की सब्जी और आलू पराठा तो आप खाते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी आलू चाट ट्राय की है. वैसे आलू चाट (Aloo Chaat Recipe) एक कॉमन डिश है तो वो आपने बाजार में तो जरूर खाई होगी, लेकिन हम आपको घर पर बनी आलू चाट डिश ट्राय करने की बात कर रहे हैं.
आलू चाट लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है। पुरानी दिल्ली की आलू चाट (Aloo Chaat Recipe) बहुत ही प्रसिद्ध है जिसे लोग बहुत ही शौक से खाते हैं. आमतौर पर इसे बाजार में जाकर खाया जाता है. लेकिन आलू चाट बड़ी आसानी से घर पर भी बन जाती है. अगर आप भी चटपटी आलू चाट खाना पसंद करते हैं, तो हम आपको आलू चाट (Aloo Chaat Recipe) बनाने का एक बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर में ही स्वादिष्ट आलू चाट (Aloo Chaat Recipe) बना सकते हैं. चलिए जानते हैं घर में आलू चाट बनाने की रेसिपी.
Ingredients
Method
आलू चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में आलू और पानी डालकर इन्हें 4-5 सीटियों में उबाल लें.
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें आलू को छीलकर उसके टुकड़े डालकर फ्राई कर लें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद आप आलू को एक प्लेट में निकाल लें.
अब एक प्लेट में आलू फ़ैल लें, फिर उसके ऊपर दही, लाल मिर्च, काली मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला दें.
अब इसमें हरी चटनी, लाल चटनी, कटे हुए प्याज और नींबू का रस डालें. आप चाहे तो ऊपर से सेव भी डाल सकते हैं.
इस तरह बनकर तैयार है चटपटी और बेहद ही स्वादिष्ट आलू चाट.






