- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- street style
- Course
- chaat
Chapati Chaat Recipe: लंच और डिनर के बाद रोटियां अक्सर बच जाती हैं. ऐसे में कई लोग बासी रोटी खाने से बचते नजर आते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो बासी रोटी से चटपटी चाट (Chapati Chaat Recipe) तैयार कर सकते हैं. जी हां, रोटी से बनी चाट लोगों को काफी पसंद आती है. वहीं बासी रोटी की चाट बनाकर आप रोटियों को वेस्ट होने से भी बचा सकते हैं. तो आइए जानते हैं बासी रोटी से चाट बनाने की रेसिपी, जिसकी मदद से आप टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में बनाएं स्वादिष्ट सागो शरबत, मिनटों में बनेगा गर्मियों का टेस्टी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक
Ingredients
Method
रोटी की चाट बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई रोटी को तोड़ कर छोटा कर लें.
अब पैन में तेल गर्म करें और रोटियां को फ्राई कर लें. इससे रोटियां टेस्टी और कुरकुरी हो जाएंगी.
इसके बाद चने और आलू को मैश करके बॉउल में डालें. फिर इसमें प्याज, टमाटर, चाट मसाला, नमक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर एड करें.
अब सर्विंग प्लेट में तली हुई रोटी के कुछ टुकड़े रखें. फिर इसपर आलू का मिक्सचर रख दें.
इसके बाद प्लेट में हरी चटनी और इमली की चटनी डालें. आखिर में चाट पर दही स्प्रेड करें.
बस आपकी रोटी चाट तैयार है. इसे नमकीन, हरा धनिया और अनार के दानों से गार्निश करके सर्व करें.






