- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
गर्मी के मौसम में रोजाना दही का और फलों का सेवन तो करना ही चाहिए। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। पेट में ठंडक बनी रहती है, दिनभर एनर्जी रहती है, माइंड फ्रेश होता है, आलस दूर होता है, त्वचा में निखार आता है आदि जैसे और भी कई फायदे दही और फलों का सेवन करने से होते हैं। लेकिन यदि आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको आज दही और फल से बनी एक बेहद ही स्वादिष्ठ चाट की रेसिपी बता रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में बन भी जाती है। आइए जानते हैं दही फ्रूट चाट बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
दही फ्रूट चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दही डालें और फिर उसमें चीनी डालकर अच्छे से फेंट लें।
अब आप सेब, अनार, पपीता , पीच, अनानास और बादाम को दही के मिश्रण में डालें और इन सबको पीस लें।
फिर आप इसे एक बाउल में निकलकर आधे घंटे के लिए ठंडा होने रख दें।
जब ये ठंडा हो जाए तो आप इस मिश्रण के ऊपर चेरी और पिस्ता से सजावट कर दें।
इस तरह आपकी ठंडी-ठंडी दही फ्रूट चाट बनकर तैयार है।






