- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
चाट खाना हर किसी को खूब पसंद होता है। इसमें चटपटे मसाले और सभी चीजें मिलाई जाती है, जो स्वाद बढ़ा देती है। चाट कई प्रकार की बनाई जाती है। ज्यादातर चाट मसालों से और स्वाद से भरपूर होती है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी चाट की रेसिपी बता रहे हैं, जो खाने में तो बेहतरीन होती ही है और साथ ही हेल्दी भी होती है। इस चाट में ना तो तेल होगा और ना ही मसाला। फिर भी ये खाने में काफी लाजवाब लगेगी। इसका नाम है हेल्दी मिक्स चाट। आइए जानते हैं हेल्दी मिक्स चाट की रेसिपी।
Ingredients
Method
हेल्दी मिक्स चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में दही और ओट्स लेकर उसे मिक्स कर दें।
फिर आप कटोरे में कॉर्नफ्लेक्स और उबले हुए चने डालकर मिक्स कर लें।
फिर आप कटोरे में खीरा, टमाटर, उबली मूंगफली, पुदीना और धनिए की चटनी डालकर सबको मिला लें।
फिर आप इमली की चटनी भी डाल लें।
फिर आप चाट में काला नमक, चाट मसाला, नींबू का रस डालकर सबको मिक्स कर लें।
अब आपकी हेल्दी और टेस्टी ओट्स चाट बनकर तैयार है।
आप चाहे तो चाट के ऊपर अनार के दाने, सेव, हरा धनिया डालकर गार्निश कर सकते हैं।






