- Cook
- 3 min
- Total
- 3 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat, Snacks
चाट चाहे कोई भी हो, इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ ही जाता है। चाट डिश ही ऐसी है जो हर किसी को पसंद आती है। साथ ही ये कम समय में बनकर तैयार भी हो जाती है। खासकर जब बात हो भेल पूरी, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद होती है। भेल पूरी फेमस इंडियन डिश है जो झटपट बनकर तैयार हो जाती है। शाम को हल्की-फुल्की भूख लगने पर आप तुरंत भेल पूरी बनाकर खा सकते हैं।
आज तक आपने सेव परमल मिलाकर बनने वाली भेलपुरी तो खूब खाई होगी, लेकिन हम आपको आज बूंदी की भेल बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जी हां वही बूंदी जिसे रायते और कढ़ी में मिलाकर खाया जाता है। इसे बनाने में बस 2 से 3 मिनट लगेंगे और यकीन मानिये ये खाने में असली भेल से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी। तो चलिए जानते हैं बूंदी की भेल बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 1/2 कप बूंदी
- 1/4 कप कॉर्नफ्लेक्स
- बारीक कटा हुआ प्याज
- बारीक कटा हुआ खीरा
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 बड़ा चम्मच नींबू रस
- 1/4 छोटा चम्मच नमक
- हरा धनिया
Method
बूंदी की भेल बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, टमाटर और खीरे को बारीक काट लीजिए।
फिर आप एक बाउल में बूंदी लें और उसमें सभी कटी हुई चीजें मिला दें।
अब आप इसमें कॉर्नफ्लेक्स भी मिला लें।
इन सबको अच्छे से मिक्स करने के बाद आप बाउल में स्वाद अनुसार नमक और मसाला डाल दें।
आप इसमें चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
अंत में आप नींबू का रस और बारीक कटा धनिया डालकर भेल को अच्छे से मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपकी बूंदी की भेल बनकर तैयार है। आप इसे प्लेट में सर्व कर दें।






