- Prep
- 10 min
- Cook
- 9 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
बारिश के इस झक्कास मौसम में हर किसी को कुछ चटपटा खाने का मन करता है। यदि आपको भी कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग है लेकिन कोई ऑप्शन नहीं समझ आ रहा है तो कोई बात नहीं। हम आपको आज एक ऐसी ही खास डिश बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं टमाटर की चाट के बारे में। चाट तो आपने आजतक कई बार खाई होगी लेकिन जो बात टमाटर की चाट में है वो किसी और में नहीं। टमाटर चाट यूँ तो वाराणसी में काफी ज्यादा फेमस है लेकिन अब इसका चलन देश कई हिस्सों में हो गया है। आइए जानते हैं टमाटर की चाट बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
टमाटर चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले दो टमाटर को गैस पर पका लें।
आप चाहे तो कच्चे टमाटर भी काटकर डाल सकते हैं।
जब ये अच्छे से पक जाए तो आप इन्हें मैश कर लें।
फिर आप टमाटर के ऊपर उबले हुए दो आलू मैश करने डाल दें।
साथ ही आप इस पर प्याज, हरी मिर्च, धनिया, इमली की चटनी, गरम मसाला और चाट मसाला डाल दें।
ऊपर से आप काला नमक और सादा नमक, हरा धनिया मिला दीजिए।
फिर आप इन सभी को मिक्स कर लें और अंत में ऊपर से सेंव डाल दें।
इस प्रकार आपकी टमाटर चाट बनकर तैयार है।






