- Prep
- 25 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, Maharastra, mumbai
- Course
- Breakfast, Lunch, Main Course, Snack, Snacks
मुंबई की मशहूर चीज़ वड़ा पाव एक ऐसी डिश है, जिसका स्वाद एक बार चखने के बाद बार-बार खाने को जी करता है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर ही इसे तैयार करने की रेसिपी
जब हम मुंबई का नाम लेते हैं, तो कुछ चीजें जो हमारे जहन में सबसे पहले आती हैं, उनमें से एक वड़ा पाव भी है. यहां के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में से एक वड़ा पाव मानो मुंबई का पर्याय बन गया है. यह मूल रूप से बटाटा वड़ा है, जिसे पाव के स्लाइस के बीच ढेर सारी मीठी और मसालेदार चटनी के साथ सैंडविच किया जाता है। हालांकि, अब एक ही तरीके का वड़ा पाव खाकर अक्सर लोग हो जाते हैं परेशान! खाना चाहते हैं कुछ अलग हटके, इसी लिए हम लाए है चीज़ बर्स्ट वड़ा पाव की रेसिपी! इसे देखकर ऐसा जरूर लग सकता है कि यह काफी मेहनत का काम है, लेकिन वास्तव में इसे घर पर काफी आसनी से बनाया जा सकता है. तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
Ingredients
Method
सबसे पहले आलू को मैश कर लें।
एक कड़ाई में तेल गरम करके, उस में राई का चौंक लगाए, अदरक लहसुन हरी मिर्च का कुटा हुआ पेस्ट डालें, सारे मसाले डाले अच्छे से 3-4 मिनट पकाए। इस में नमक और आलू को शामिल करके, कोतमीर डालकर 3–4 मिनट पका कर, ठंडा कर ले एकदम।
अब बेसन और चावल के आटे के साथ, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वाद अनुसार डालकर एक गाड़ा घोल तैयार करें।
तेल गरम करें, फ्राई करने के लिए।
एक गोल आकार देते हुए आलू का पेस्ट ले, इस में लिक्विड चीज़ डालें, और ऊपर से कवर करने के लिए फिर से आलू का पेस्ट लगाएं।
बेसन के बैटर में 2 tbsp गरम तेल डालकर मिक्स करें, आलू के गोले को इस में दीप करके अच्छे से कोट करें।
मीडियम आंच पे इसे फ्राई करें।
एक पाव को बीच से कट करके, एक साइड पे इस में कोतमीर की चटनी, और दूसरे साइड मीठी चटनी डालकर प्रेस करें, अब इस पे सुखी लहसुन वाली चटनी डालें, वड़ा डालें और गरमा गरम परोसें






