- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Cuisine
- American, Indian
- Course
- Breakfast, party dish, Snack, Snacks
खाना चाहते हैं कुछ टेस्टी, जरा ट्राई करें ये आलू चीज सैंडविच की रेसिपी।

सुबह के नाश्ते में अक्सर मम्मी ये सोचकर परेशान हो जाती है कि आखिर सुबह-सुबह क्या बनाए। जो हेल्दी तो हो ही साथ में टेस्टी भी हो। तो, ऐसे में उन्हें झटपट बनाने वाला स्नैक याद आता है। जो कि आलू का सैंडविच है। पर हम पहले ही बता दें कि ये सिर्फ आलू सैंडविच (sandwich) नहीं। ये चीज़ आलू सैंडविच है। आया ना मुंह में पानी। अरे भई ये चीज (cheese) है ही ऐसी कि किसी भी खाने में डाल दो उसका टेस्ट दोगुना बढ़ा देती है।अब ज्यादा इंतजार ना कराते हुए जल्दी से आपको इसकी रेसिपी बता देते हैं।
Ingredients
Method
एक कड़ाई में 2 tbsp मस्का गरम करके, सारे मसालें शामिल करें, आलू ग्रेट किए हुए डालकर अच्छे से मिलाएं, नमक भी शामिल करें और पकाएं।
आखरी में कोतमीर डालकर 2 मिनिट पका के, ठंडा होने के लिए एक साइड में रख दें।
ब्रेड की स्लाइस पे ठंडा आलू का मिश्रण डालें, इसके ऊपर मेयोनेज डालें, चीज़ की एक स्लाइस रखें, दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर करें।
मस्का लगाएं ऊपर और इसे नॉन स्टिक पैन में सेखैं, 4 से 5 मिनट धीमी आंच पे पकने के बाद, पलट कर दुसरी तरफ भी मस्का लगाकर पकाएं।
दोनों तरफ से गोल्डन क्रिस्पी ब्राउन होने तक, गरमा गरम परोसें और एंजॉय करें अपनी फेवरेट चटनी या सॉस के साथ।






