- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- American
- Course
- Breakfast
अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताई गई रेसिपी को बनाकर देखें। इसमें चीज का इस्तेमाल किया गया है, जिसका स्वाद यकीनन ऐसा है कि इसे आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे।
नाश्ते में हमें कुछ ऐसा चाहिए होता है, जिसे न सिर्फ बनाना आसान हो बल्कि खाने के बाद भूख का एहसास देर तक न हो। इसलिए पराठा, ब्रेड- आमलेट या सैंडविच आदि हम बनाना पसंद करते हैं, लेकिन रोज-रोज आमलेट नहीं खाया जा सकता।
ऐसा इसलिए क्योंकि रोजाना एक ही तरह का अंडा खाकर हम काफी बोर होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो क्यों ना रेसिपी को थोड़ा ट्विस्ट किया जाए और अंडे को बिल्कुल नए अंदाज में बनाया जाए। जी हां, आज हम आपके लिए चीज ब्रेड ऑमलेट सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे चंद मिनटों में तैयार किया जा सकता है।
इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और अधिक मेहनत करने की भी ज़रूरत भी नहीं। आइए जानते हैं चीज ब्रेड ऑमलेट सैंडविच बनाने का तरीका।
Ingredients
- 3 अंडे
- 2 ब्रेड
- 1 चीज़ स्लाइस
- 2 tbsp प्याज़ बारिक कटा हुआ
- 1 tbsp बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 tsp बारिक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 tsp कोतमीर चॉप की हुई
- नमक
- काली मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार
- तलने के लिए तेल
Method
एक कटोरे में अंडा, प्याज़, शिमला मिर्च, कोतमीर, काली मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छे से फेट लें।
एक नॉन स्टिक तवा को गरम करके, तेल डालके,अंडे का फेटा हुआ बैटर डालें,धीमी मीडियम आंच पे पकने दें, इस में दोनों ब्रेड को डुबोकर पलट दें।
अब चीज़ स्लाइस लगाए अंडे को फोल्ड करें, फोल्ड ऐसा करे की वो एक चौकों बनें।
दोनों तरफ से पका के, गरमा गरम अपने फेवरेट चटनी या सॉस के साथ परोसें






