- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, Italian, newyork
- Course
- Appetizer, Breakfast, Lunch, Snack, Snacks
आपको सैंडविच खाने का शौक है तो आपको एक नई रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, इसका नाम है चिकन मेयो सैंडविच. इसे बनाना हैं बिल्कुल आसान, कुछ ही सामानों से आप इसे घर पर बना सकते हैं.
नाश्ते में लोग तरह-तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं. कुछ लोगों को सिंपल रोटी सब्जी अच्छी लगती है तो कुछ लोग मैगी, पोहा, इडली, ढेर साले फल, ओट्स, दलिया आदि खाना पसंद करते हैं. जिन लोगों के पास ब्रेकफास्ट बनाने के लिए बहुत अधिक समय नहीं होता है, वे फटाफटा अंडा ब्रेड या फिर टोस्ट खाकर घर से निकल पड़ते हैं. हालांकि, सिंपल टोस्ट या बटर ब्रेड खाने से सेहत को कुछ खास फायदा नहीं होता. आप थोड़ा सा समय निकालकर सैंडविच बनाएं. यहां हम प्याज, टमाटर, खीरा डालकर बनने वाली सैंडविच की बात नहीं कर रहे हैं, जिसे आप अक्सर खाते रहते हैं. आपको सैंडविच की एक नई रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम है चिकन मेयो सैंडविच. एक बार आप इसे खाकर देखें, जरूर पसंद आएगी ये सैंडविच. बच्चों को भी आप टिफिन बॉक्स में दे सकते हैं. आइए जानते हैं चिकन मेयो सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए और इसकी विधि क्या है.
Ingredients
- 2 cup उबले श्रेड किए हुए चिकन
- 8 से 10 ब्रेड स्लाइस
- 1 cup शिमला मिर्ची बारीक कटी हुई
- 1 cup गाजर बारीक कटी हुई
- 1 cup मेयोनेज़
- 2 tbsp मस्टर्ड पेस्ट
- 2 tbsp काली मिर्च पाउडर
- ½ tsp ½ tsp नमक
- मस्का जरूरत के हिसाब से।
Method
ब्रेड के स्लाइस को मस्का में हल्की आंच पे सेख लें। ताकि बाहर का हिस्सा थोड़ा कुरकुरा हो जाए।
अब एक बड़े कटोरे में, 2 कप उबले हुए चिकन डालें, इसके साथ बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और गाजर भी शामिल करें।
इसके साथ 1 कप मेयोनेज़, मस्टर्ड पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस में काली मिर्च का पाउडर और नमक शामिल करें।
अब एक टोस्ट किए हुए ब्रेड पे ये फिलिंग लगाए अच्छे से, दूसरे ब्रेड की स्लाइस से कवर करें।






