- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Chinese, desi chinese, Indian, indo-chinese
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
अगर आप सिंपल-प्लेन चावल खाकर हो गए हैं बोर तो लीजिए हम आपके लिए लेकर आए हैं रेस्टोरेंट स्टाइल वेज फ्राइड राइस की रेसिपी.
चावल खाने के शौकीन इसे कई तरीके से खाना पसंद करते हैं. चावल को पहले तो प्लेन ही बनाया जाता है, फिर इसे कई-कई अलग रंगों में ढाला जाता है यानी इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. अब चाहे वेज फ्राइड राइस हो या एग फ्राइड राइस या चिकन फ्राइड राइस… स्वाद में सभी लाजवाब लगते हैं. वेज फ्राइड राइस में आप अपनी मनचाही सब्जियां डालकर इसे बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे बना सकते हैं एकदम रेस्टोरेंट जैसा फ्राइड राइस.
Ingredients
- 2 कप उबले हुए बासमती चावल
- ½ कप बोनलेस चिकन
- 2 अंडा
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 2 बड़ा चम्मच शेज़वान सॉस
- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा प्याज
- ½ कप लम्बी कटी हुई प्याज
- ½ कप बारीक कटी हुई गाजर
- ½ बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- ½ बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
- नमक स्वादानुसार
Method
शेज़वॉन फ्राइड राइस बनाने के लिए कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें अदरक और लहसुन डालकर भूनें.
इस में अंडा फोड़कर डालें, हल्का सा नमक डालकर पकाऐं.
हल्का सा पक जाने के बाद पैन में प्याज डालें और इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं.
इसके बाद पैन में शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और गाजर और चिकन एड करें. सभी सामग्रियों को 5-6 मिनट कर भूनें. जिससे सारी सब्जियां पक जाएंगी.
अब पैन में शेज़वान सॉस और सोया सॉस डालकर चलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
इसके बाद पैन में उबले हुए बासमती चावल डालें और ऊपर से नमक एड कर दें.






