- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- American, Mediterranean, teriyaki
- Course
- Breakfast, diet food, Snack, Snacks, starter
घर पर ऐसे बनाएं मार्केट जैसा सबवे सैंडविच, बच्चों को आएगा बहुत पसंद।
घर पर अगर आपको बाज़ार जैसा सबवे सैंडविच बनाना है तो उसकी आसान रेसिपी भी जान लीजिए। इसे बनाने में आपको 30 मिनट से भी कम समय लगेगा।
अक्सर बच्चों को बाहर का खाना बहुत पसंद होता है और ऐसे में जंक फूड या बर्गर आदि हो तब तो ये बहुत ही अच्छा लगता है। हम बच्चों को कई बार बाहर का खाना खाने से रोक नहीं पाते हैं, लेकिन असल में ये उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। पर अगर घर पर ही ऐसा स्वादिष्ट खाना बन जाए जिसमें उन्हें बाज़ार वाला स्वाद मिल जाए तो कैसा रहेगा?
Ingredients
- 2 बोनलेस चिकन ब्रेस्ट पीस
- 1 tsp अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 Tsp जीरा पाउडर
- ½ tsp गरम मसाला पाउडर
- ⅓ tsp लाल मिर्च पाउडर
- 1 tsp काली मिर्च पाउडर
- ¼ Tsp नमक
- ½ Cup मेयोनेज़
- 2 tsp लहसून बारिक कटा हुआ
- 1 tsp पार्सले
- 1 tbsp शहद
- ½ tsp नींबू का रस
- 1 Tbsp मस्टर्ड सॉस
- 1 tsp रेड चिल्ली फ्लेक्स
- सबवे ब्रेड लोफ
- 2 चीज़ स्लाइस
- 2 Tbsp गार्लिक
- 1 tsp पार्सले
- ककड़ी गोल कटी हुई
- Lettuce सलाद पत्ता
- टमाटर गोल कटा हुआ
- 1 Tbsp चिपोटले सॉस
Method
एक बड़े कटोरे में अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
इस मसालें को चिकन के ऊपर अच्छे से लगाकर कोट करें। 15 मिनिट के लिए मेरिनेट करें।
अब इसे ग्रिल कर लें हल्का तेल से।
दोनो साइड से पका लें।
ब्रेड को बीच से काट के, चिकन की पीस लगा दें, चीज़ की स्लाइस लगा दे दोनों, ब्रेड के दूसरे स्लाइस पे गार्लिक बटर लगा के ग्रिल कर ले 150 ° C पे 10 मिनिट के लिए।






