- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Chili Paneer Recipe In Hindi: जब भी आप होटल जाते हैं ,तो स्टार्टर के तौर पर आपको मेन्यू में बहुत सारी रेसिपी दिखाई देती है, उन्हीं में से एक है चिली पनीर। नॉनवेज ना खाने वालों के लिए चिली पनीर एक बहुत अच्छी डिश होती है। हमने पहले भी डिश बनाने के तौर पर (Paneer Manchurian Recipe) के बारे में बताया था, तो इस बार आप चिली पनीर को बना सकते हैं। लेकिन, इससे पहले आप पनीर के फायदे के बारे में जान लें।
Also Read: Paneer Achari Recipe: झटपट बनाएं पनीर अचारी रेसिपी

पनीर खाने के फायदे – Benefits Of Paneer In Hindi
- पनीर के सेवन से पाचन शक्ति अच्छी रहती है।
- पनीर का सेवन आपके हड्डियों को मजबूत करता है।
- पनीर खाने से मानसिक विकास होता है।
- पनीर आपके शरीर को एनर्जी देता है।
- पनीर आपके बच्चों का शरीरिक विकास करता है।
Also Read: Paneer Pakoda Recipe In Hindi: पनीर पकौड़ों का आनंद बरसात में लें
चिली पनीर एक भारतीय-चायनीज फूड होने के साथ स्टार्टर के तौर पर परोसा जाता है। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि किस तरह से आप घर पर चिली पनीर (Chili Paneer Recipe In Hindi) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में मैदा, थोड़ा मक्की आटा, नमक और मिर्च डालकर उसमें हल्का सा पानी डालकर उसका पेस्ट तैयार करे।
फिर पनीर के छोटे-छोटे काटकर पनीर को उस मिश्रण में मिलाएं।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पनीर के टुकड़ों को फ्राई करें।
पनीर को अलग बर्तन में निकालकर उसी तेल में सारी सामाग्रियों, मसालों और सॉस को डालकर अच्छे से भूनें।
फिर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी बना लें। अब पनीर के टुकड़ों को इस ग्रेवी में डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। आपका चिली पनीर तैयार है, इसे आप सॉस के साथ खा सकते हैं।






