- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snacks
Paneer Pakoda Recipe In Hindi: बरसात के मौसम में यदि आपको पकौड़े मिल जाएं, तो उसकी बात हीं कुछ ओर होती है। बरसात में पकौड़ों की सुगंध चारों ओर फैल कर एक सुखद और टेस्टी स्वाद का आभास कराती है। हमने आपको पहले भी (Chicken Pakoda Recipe) बताई है, लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको स्वाद से भरपूर पनीर पकौड़ा की रेसिपी बताएंगे।

Also Read: How to make Chicken Pakoda Recipe
यदि आपके पास नाश्ता बनाने का समय नहीं है, तो आप पनीर पकौड़ों को झटपट से बना सकते हैं। (Paneer Pakoda Recipe In Hindi) बनाना सिखाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- बेसन
- ½ टी स्पून हल्दी पाउडर
- ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून हरी मिर्च
- नमक
- 3 टी स्पून सोडा
- रिफाइंड तेल
- पनीर
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में बेसन,लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, नमक और सोडा को एकसाथ डालकर इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
अब आप एक कड़ाही लीजिए और उसे गैस पर रखकर उसमें तेल डालकर कम आंच पर गर्म करें।
अब आप पनीर को लें और उसे इस मिश्रण में डुबोकर तेल में तलने के लिए डालिए, जब यह हल्के भूरे हो जाएं, तो इन्हें बाहर निकाल लें। आपके गर्मागर्म पकोड़े बनकर रेडी है, उन्हें आप चटनी के साथ सर्व करें।






