- Prep
- 10 min
- Cook
- 7 min
- Cuisine
- American, French, Indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
ब्रेकफास्ट में बनाएं चिली चीज़ टोस्ट, बच्चे भी करेंगे पसंद।
चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी (Chili Cheese Toast Recipe): रूटीन ब्रेकफास्ट से अगर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बच्चों की पसंद चिली चीज़ टोस्ट (Chili Cheese Toast) को ट्राई कर सकते हैं। ये रेसिपी फटाफट तैयार हो जाती है यही वजह है कि ये ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट रेसिपी बन जाती है। अमूमन सुबह का वक्त सभी लोगों के लिए काफी बिजी शेड्यूल वाला होता है, ऐसे में हर कोई चाहता है कि नाश्ता ऐसा हो जो स्वादिष्ट होने के साथ ही कम वक्त में बनकर तैयार हो जाए। आज हम आपको मिनटों में तैयार होने वाले चिली चीज़ टोस्ट की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे बनाना काफी आसान है।
Ingredients
- 3 क्यूब्स चीज़
- 2 बारिक कटी हुई हरी मिर्च
- ½ tsp रेड चिल्ली फ्लेक्स
- ½ tsp काली मिर्च पाउडर
- नमक
- 2 tsp दूध
- 4 से 5 ब्रेड
- मस्का जरूरत के हिसाब
Method
सबसे पहले चीज़ को ग्रेट कर ले ( मोजारेला चीज़)
एक कटोरी में, चीज़, दूध, नमक, हरी मिर्च बारीक कटी हुई डालकर मिक्स कर लें।
ब्रेड के स्लाइज पे एक तरफ मस्का लगाएं, दूसरी तरफ यह मिक्सचर। ऊपर से रेड चिल्ली फ्लेक्स डाले और इसे गरम नॉन स्टिक तवा पे धीमी आंच पे 4 से 5 मिनिट के लिए ढक कर पकाएं।
गरमा गर्म परोसे और एंजॉय करें।






