- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
चाहे खाना हो या कोई दूसरी फ़ास्ट फ़ूड डिश हम अक्सर उसे टमाटर सॉस, या फिर चटनी के साथ ही खाना पसंद करते हैं। ये चटनियाँ उस डिश के स्वाद को और बढ़ा देती हैं। लेकिन रोजाना एक ही जैसी चटनी खा-खाकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए आज कुछ अलग तरह की चटनी लेकर आए हैं, जो आपके खाने और कोई भी फ़ास्ट फ़ूड डिश का मजा दोगुना कर देगी। हम बात कर रहे हैं लहसुन और मिर्च से बनी चटनी के बारे में, जो आपके खाने में ज़ायके का बेहतरीन तड़का लगा देगी। तो चलिए जानते हैं लहसुन और मिर्च (Chilly गार्लिक Chutney Recipe) से बनी चटनी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
लहसुन और मिर्च से बनी चटनी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च को लगभग 30 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो देना है।
फिर आप इसका पानी छानकर अलग कर लें और मिर्च को ग्राइंडर/मिक्सर में डाल कर पीस लें।
अब आप इसमें लहसुन की कलियां, चीनी और नमक डाल कर फिर पीस लें।
अब चटनी को बाउल में निकालकर उसमें थोड़ा तेल मिला दें।
इस प्रकार आपकी झन्नाटेदार लहसुन और मिर्च की चटनी बनकर तैयार है।
आप इसे फ्रिज में स्टोर करने भी रख सकते हैं।






