- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Appetizer, Side Dish, Snack, Snacks
ChimmiiChuri Khakra Recipe – अरे अरे नाम सुनकर आप घबराइए मत 😅 हम कुछ अलग डिश नहीं बताएंगे बल्कि हम आप के लिए खास देसी बोरिंग खाखरा को इस्तेमाल करके एक नई डिश लाए हैं। जिसे खाकर आप कहेंगे वाह यह तो लाजवाब है।
तो बिना वक्त जाया किए बनाते है हम हमारी अलग डिश चिमिचुर्री खाखरा ( ChimmiiChuri Khakra ) की रेसिपी।
Ingredients
- 2 Tbsp कोतमीर बारिक कटी हुई
- 1 Tbsp प्याज़ बारिक कटा हुआ
- 3 लहसुन की कलियां
- 1 Tsp सुखी लाल मिर्च बारिक कटी हुई
- 1 Tsp सिरका
- 1 Tbsp नींबू का रस
- ½ कप तेल
- 1 Tbsp मिक्सड हर्ब्स
- नमक
- 3 Tbsp मोजरेला चीज़
- स्वादानुसार नमक
- 1 Tsp रेड चिल्ली फ्लेक्स
- 1 Tbsp दूध
- मिनी खाखरा जरूरत के हिसाब से
Method
एक कटोरे में चिमिचुर्री सॉस बनाने के लिए, बारिक कटी हुई प्याज, कोतमीर, क्रश किया लहसुन की कलियां, लाल मिर्च पाउडर, सिरका - विनेगर, नींबू का रस, मिक्सड हर्ब्स, तेल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
एक छोटे कटोरे में चीज़ सॉस बनाने के लिए चीज, नमक, रेड चिल्ली फ्लेक्स और दूध को डालकर मिक्स करें, इसे माइक्रोवेव करें 30 सेकंड के लिए। आपका चीज़ सॉस तैयार हैं।
अब चिमिचुर्री खाखरा बनाने के लिए, मिनी खाखरा को लेकर, इसके ऊपर चीज़ सॉस डालें, ऊपर इसके बनाया हुआ चिमिचुर्री सॉस डालें। और परोसें।
बिना किसी मेहनत के एंजॉय करें






