- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- desi chinese, indo-chinese
- Course
- Breakfast, monsoon dishes, Snack, Snacks
क्या हर बार चाइनिस फूड खाने के लिए आपको घर से बाहर किसी रेस्टोरेंट में जाना पड़ता है या फिर क्या आपको ऑर्डर करके घर मंगवाना पड़ता है तो अब आपकी ये परेशानी इस रेसिपी को जानने के बाद दूर हो जाएगी। तो आइए आपको बताते हैं कि घर पर chinese hakka noodles कैसे बनाएं।
क्या हर बार चाइनिस फूड खाने के लिए आपको घर से बाहर किसी रेस्टोरेंट में जाना पड़ता है या फिर क्या आपको ऑर्डर करके घर मंगवाना पड़ता है तो अब आपकी ये परेशानी इस रेसिपी को जानने के बाद दूर हो जाएगी।
क्योंकि बाज़ार में मिलने वाले chinese hakka noodles महंगे भी होते हैं और इनका स्वाद कैसा होगा यानि कि ज्यादा तीखा होगा या कम तीखा होगा नमक आपके स्वाद के हिसाब से होगा कि नहीं ये सब डर रहता है।
घर में बनने वाला खाना आपके स्वाद के हिसाब से ही बनता है। सबसे खास बात ये है कि घर पर आप जो खाना बनाती हैं वो पूरी तरह से fresh होता है और उसमें किसी भी तरह के कोई भी preservative नहीं होते। आप जितना तीखा और नमकीन खाना चाहती हैं हक्का नूडल्स को उसी स्वाद के हिसाब से आप घर में बना सकती हैं।
Ingredients
Method
घर पर चाइनीज हक्का नूडल्स बनाने के लिए आप सबसे एक बड़ा बर्तन लें उसमें करीब 2 लीटर पानी डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें।
अब आप जब पानी गर्म हो जाए तब इसमें हक्का नूडल्स डालें इसमें आप थोड़ा सा नमक और 2 चम्मच तेल भी डाल दें इससे दो फायदें होंगे एक ये जल्दी पकेगी और दूसरा आपस में चिपकेगी नहीं। इसे तब तक उबालें जब तक ये 80% तक पक ना जाए।
ध्यान रखें कि नूडल्स को उबालकर ऐसे ही ना रखें
उबालने के बाद आप इसे ठंडे पानी से निकाल लें। यानि छलनी में डालकर इसे धो लें। इससे भाप से ये और ज्यादा नहीं पकेगी। सारा पानी निकालकर आप इसे एक तरफ रख दें।
नूडल्स को उबालने के बाद सबसे जरूरी होता है इसमें तड़का लगाना लेकिन आपको इस बारे में बताएंगे लेकिन आप उससे पहले एक चाइनिस गर्ल से अनोखे तरीके से खाना बनाना सीखिये ये वीडियो वैसे वायरल हो चुका है।
अब आप एक पैन लें और उसमें एक चम्मच तेल डालें।
इसमें लहसुन और प्याज डालें जब ये थोड़ा भुन जाए तब आप इसमें सारी बारीक कटी हुई सब्जियां डाल दें।
इसे पैन में आप 2-4 मिनट तक हिलाते है तेज आंच पर अच्छे से भूनें।
जब पैन में सब्जी भुन जाए तब आप इसमें पहले से उबालकर कर रखे हुए नूडल्स इसमें डालें। ध्यान रखें कि नूडल्स खोलकर फैलाते हुए डालने हैं। इससे हक्का नूडल्स खिले-खिले बनेंगें।
अब आप इसमें नूडल्स डालने के बाद सोया सॉस डालें, साथ ही इसमें चिल्ली सॉस, और vinegar डालने के बाद इसमें दरदरी पीसी हुई काली मिर्च और नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
इसे तेज आंच पर ही आप 2-3 मिनट के हिलाते हुए भुनें फिर आप इसे गैस से उतार लें।
आपके चाइनीज हक्का नूडल्स तैयार है, अगर आपको स्पाइसी पसंद है तो आप रेड चिल्ली सॉस डालकर बना सकते है।
तैयार हुए नूडल्स को गरमा गरम परोसें।






