- Cook
- 25 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- Appetizer, Side Dish, Snack, Snacks
बच्चे हो या बड़े आज कल सभी को देसी चाइनीज खाने का बड़ा शौक रहता हैं । इसे चाहे कितना भी घर पे बना लें, रेस्टोरेंट स्टाइल हनी चिल्ली पोटेटो बनते ही नहीं है लेकिन अबकी बार हम लेकर आए हैं कुछ ऐसी अलग स्टाइल को रेसिपी जिसे ट्राई करके आप बना सकते है होटल स्टाइल हनी चिल्ली पोटेटो।
Ingredients
Method
सबसे पहले आलू को लंबा मोटा काटें, इस पे हल्का सा नमक और कॉर्न फ्लोर छिड़के, इसे अच्छे से कोट करें।
अब एक मीडियम गरम तेल में इसे फ्राई करें, कम से कम 8-10 मिनिट जब तक ये गोल्डन ब्राउन कलर के न हो जाए।
अब एक अलग से कढ़ाई में, तेल गरम करें, इस में कश्मीरी सुखी लाल मिर्च डालें, अदरक लहसुन, हरा प्याज का साग डालकर 2 मिनट पकाएं।
अब इस में शेजवान सॉस, रेड चिल्ली सॉस, टोमैटो सॉस, नमक और सोया सॉस डालकर मीडियम आंच पे पकाएं।
इस में कांडा, शिमला मिर्चा डालें और पकाए। इस में 2 tbsp पानी डालकर उबाल आने तक पकाए। अब कॉर्न फ्लोर घोर को डालें, उबलने पे आलू को डालें, इस में हनी डालें और पकाएं।
अब इसके ऊपर हरा साग ( हरी प्याज ) का डालकर, तील की बीज डालकर गरमा गरम सर्व करें






