- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
Chocolate Lassi Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं. ऐसे में दही की लस्सी तो आपने कई बार पी होगी. मगर क्या आपने कभी चॉकलेट लस्सी (Chocolate Lassi Recipe) ट्राई की है. खासकर बच्चों को गर्मियों में चॉकलेट लस्सी का स्वाद काफी रास आता है. ऐसे में चॉकलेट लस्सी सर्व करके आप टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं चॉकलेट लस्सी बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप महज 10 मिनट में डिलिशियस लस्सी सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – इंस्टेंट आम पना बनाने की रेसिपी, 10 मिनट में बनेगा गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक
Ingredients
- 1 कप ठंडी दही
- 2 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच चॉकलेट सीरप
- 1 पीस चॉकलेट
- आइस क्यूब्स
Method
चॉकलेट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में ठंडी दही डाल लें.
अब इसमें चीनी, आइस क्यूब्स और चॉकलेट सीरप डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें.
इसके बाद सर्विंग गिलास को चॉकलेट सीरप से सजा कर लस्सी पलट लें.
अब लस्सी के ऊपर चॉकलेट सीरप से डिजाइन बनाएं.
फिर अपनी मनपसंद चॉकलेट का पीस लगाकर ठंडी और टेस्टी लस्सी का लुत्फ उठाएं.






