High Cholesterol Tips: कोलेस्ट्रॉल के हाई होने से लोगों को समस्या हो जाती है। अगर कोलेस्ट्रॉल का लेवल 200 एमजी से ज्यादा बढ़ जाता हैं, तो खून का संचारन धीमा हो जाता है। इससे आपको दिल संबंधी बीमारियां हो जाती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार बातों को फॉलो नहीं करते हैं। अगर आपका भी कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई है तो आप भी अपनी सेहत के साथ लापरवाही कर रहें है। पर अगर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं, तो आप इन गलतियों को दोबारा न दोहराएं।

इन गलतियों को दोबारा न दोहराएं
• आपका डाइट प्लान कोलेस्ट्रॉल को बिलकुल भी मैनेज नहीं कर पा रहा है। हो सकता है आपको लग रहा हो की आपकी डाइट बिल्कुल फिट हैं, पर वो आपके कोलेस्ट्रॉल के लिए पर्याप्त ना हो।
• शारीरिक गतिविधि कम है। इसका मतलब आप अगर शारीरिक गतिविधि नहीं करेंगे, तो आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई हो जाएगा।
• आप लगातार शराब का सेवन कर रहें है। ज्यादा शराब के सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई हो जाएगा, क्योंकि आपके शरीर पर दवाईयां बिलकुल भी असर नहीं करेगी।
• हेल्दी डाइट पर फोकस करें। हेल्दी लाइफस्टाइल आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम कर सकती है।
• आप दवाई का सही डोज नहीं लें रहें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल कभी कम नहीं हो पाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






