- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Rajasthan
- Course
- dinner
गर्मी के मौसम में तो हर चीज़ के साथ चटनी खाने के अपना अलग ही मजा होता है। वैसे तो इस मौसम में खासतौर से केरी पुदीने की चटनी बनाई जाती है, लेकिन आज हम आपके लिए एक अलग तरह की चटनी लेकर आए हैं जिसका नाम है आलू की चटनी (Aloo Ki Chutney recipe)। आपने आलू की सब्जी, पूरी, टिक्की, परांठे आदि कई तो खाई होंगी, लेकिन राजस्थान की प्रसिद्द आलू की चटनी (Aloo Chutney Recipe) की बात ही निराली है।
आलू की चटनी कई तरीको से बनाई जाती हैं। लेकिन आज हम जिस तरीके का इस्तेमाल कर के आलू की चटनी बनाने का तरीका बताएँगे, उस तरीके से सबसे सरल और स्वादिष्ट आलू की चटनी बन कर तैयार होगी। तो चलिए, झटपट बनाना सीखते हैं चटपटी और टेस्टी आलू की चटनी।
Ingredients
Method
आलू की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में उबले हुए आलू को मैश कर लें।
अब एक कढ़ाई ले और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने रख दें। फिर उसमे तेल डालें और थोड़ा गर्म होने पर जीरा और राई डालें और उन्हें फूटने दो। यदि आप सरसो तेल नापसंद करते हो तो साधा तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब तेल में कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और उन्हें कुछ सेकंड के लिए भूनें।
कढ़ाई में कटे हुए टमाटर डालें और उनके नरम और मुलायम होने तक पकाएं।
जब टमाटर अच्छे से पक जाएं तो उसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और सबको अच्छी तरह से मलाएं।
अब इसमें मैश किए हुए आलू डालें और उसे मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएँ।
आलू को 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह से पकाएँ जब तक कि आलू पर मसाला अच्छी तरह से न लग जाए।
फिर उसे ताज़े हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।
इस तरह आपकी स्वादिष्ट आलू की चटनी बनकर तैयार है।
आप इसे समोसे या सैंडविच के मसाले के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।






