- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Side Dish
खट्टा-मीठा आम का मुरब्बा एक फल है जिसे कच्चे तोतापुरी आम से बनाया जाता है।
यह चटपटी और स्वादिष्ट रेसिपी राजस्थान के घरों में बहुत लोकप्रिय है और इसे मुख्य भोजन के साइड डिश के रूप में खाया जाता है। आम का मुरब्बा पारंपरिक रूप से फल, चीनी और मसालों के साथ तैयार किया जाता है।
यह खट्टा-मीठा आम का मुरब्बा चावल या रोटी और राजस्थानी गट्टे की सब्जी और दाल फ्राई के साथ परोसा जा सकता है ।अगर आपको यह रेसिपी पसंद है, तो आप भी ट्राई करना पसंद कर सकते हैं
Ingredients
Method
आमोंं को धोकर 3 12 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। आमों को छीलकर टुकड़ा कर लें।
एक पैन में कच्चे आम के टुकड़े डालें और पानी डालें, अब ढक्कन से ढक कर धीमी आंच पे चलते हुए आम नरम होने तक पकाएं।
पानी और उबले हुए आम को छलनी की सहायता से अलग कर लीजिए।
एक पैन में चीनी या मिश्री अपने पसंद का डालें,आम का पानी डालें, चीनी घुलने तक पकाएं चम्मच चलाते हुए पकाएं ।
उबलते हुए पानी में दालचीनी पाउडर,हरी इलाइची पाउडर डालकर चासनी गाड़ा होने तक पकाएं।
अब इसे ठंडा होने दें, आप इसे एक एयर टाइट डब्बे में स्टोर करके एक साल के लिए रख सकते हैं।






