- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, energy booster, healthy drinks, summer drinks
Cocoa Banana Smoothie Recipe: कुछ लोग सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक्स के साथ करते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग प्रोटीन शेक, टी या कॉफी पीने को तवज्जो देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो कोको बनाना स्मूदी (Cocoa Banana Smoothie Recipe) ट्राई करके नाश्ते में कुछ डिफरेंट बना सकते हैं. कोको बनाना स्मूदी गर्मियों की बेस्ट हेल्थ ड्रिंक साबित हो सकती है. ये पीने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. वहीं आप महज 10 मिनट में कोको बनाना स्मूदी रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कोको बनाना स्मूदी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – गर्मी में पीएं आम और पुदीने का चिल्ड शरबत, मूड रहेगा हमेशा कूल और रिफ्रेश
Ingredients
Method
कोको बनाना स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले केलों को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में केले, कोको पाउडर और पीनट बटर एड करें.
इसके बाद मिक्सर में ठंडा दूध डालें. वहीं चिल्ड स्मूदी बनाने के लिए आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं.
अब इसे अच्छी तरह से ग्राइंड करके स्मूदी तैयार कर लें.
बस आपकी कोको बनाना स्मूदी तैयार है. इसमें आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा ड्रिंक सर्व करें.






