Coffee Milk Benefits: वेट लॉस और हेल्दी रहने के लिए कई लोग बिना दूध वाली कॉफी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दूध वाली कॉफी के कई फायदे होते हैं। दूध वाली कॉफी पीने से डायबिटीज से लेकर बॉडी की सूजन जैसी कई परेशानियां ठीक होती है। तो आइए जानते हैं दूध वाली कॉफी पीने के क्या-क्या फायदे हैं।

दूध वाली कॉफी क्यों है सही?
दरअसल, रिसर्च के शोधकर्ताओं का ये मानना है कि कॉफी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलीफेनोल का अच्छा सोर्स होती है और दूध में अमीनो एसिड होता है। अगर हम इन दोनों को साथ में लेते हैं, तो यह बॉडी की सूजन को आसानी से कम कर देता है। बता दें कि बॉडी में सूजन बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और ट्रॉमा की वजह से हो सकती है। पॉलीफेनोल और अमीनो एसिड से इस तरह की प्रॉब्लम को खत्म किया जा सकता है।
दूध शरीर के लिए है जरूरी
दूध में प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा 9 तरह के अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूर होते हैं। एक रिसर्च में यह पाया गया था कि पॉलीफेनोल नाम के एंटीऑक्सीडेंट अमीनो एसिड के साथ रिएक्ट करता है, जो इम्युन सेल्स की संख्या में बढ़ोतरी करता है, जिससे शरीर में होने वाली सूजन कम होती है। इसके अलावा, यह हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सहयता करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






