- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
हम सभी को पकौड़े बहुत पसंद होते हैं। वैसे पकौड़े कई तरह से बनते हैं जिसमें आलू के पकौड़े, प्याज के पकौड़े, मिर्ची के पकौड़े आदि शामिल हैं। लेकिन हम आपको आज टेस्टी भुट्टे के पकौड़े बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग भुट्टे से बनी चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में भुट्टे के पकौड़े बेस्ट ऑप्शन है। वीकेंड पर ज्यादातर घरों में पूरा परिवार होता है। कई बार मेहमान भी आ जाते हैं। आप इन सभी बेहद ही टेस्टी भुट्टे के पकौड़े बनाकर खिला सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- ताजे नर्म भुट्टे- 4
- बेसन- 1 कप
- प्याज बारीक कटी- 1
- अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट- 1 चम्मच
- हींग- चुटकी भर हींग
- हींग- चुटकी भर हींग
- हरा धनिया - थोड़ा बारीक कटा
- तेल- तलने के लिए
Method
मानसून स्पेशल भुट्टे के पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले सभी भुट्टो को कद्दूकस कर लें।
फिर आप इसमें बेसन, बारीक कटा प्याज, नमक, अदरक व हरी मिर्च पेस्ट, हींग, सौंफ व धनिया डालकर अक्स इसका गाढ़ा घोल बना लें।
घोल को ज्यादा देर तक ना रखें वरना ये पतला हो जाएगा।
फिर आप कढ़ाही में तेल तेज गर्म करके उसमें भजिये डालकर अच्छे से तल लें।
कुरकुरे गोल्डन ब्राउन होने पर आप भजिए निकालकर एक पेपर पर रख दें, जिससे ये एक्स्ट्रा तेल सोख लेगा।
इस प्रकार आपके भुट्टे के भजिए बनकर तैयार है।






