- Prep
- 35 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- avadh, awadhi, Mediterranean, mughlai, north indian, Pakistani
- Course
- Appetizer, dinner, Main Course, party dish, starter
Cream Lemon Herb Chicken Sticks Recipe – हम अक्सर पार्टी के लिए कुछ ऐसे डिशेज बनाकर अपने मेहमानों को खिलाना चाहते है, जिन्हें वो खाकर तारीफों की पूल बना दें और जहां जाए बस हमारी तारीफ ही करें। ऐसे में हम लाए है बेहद अलग और खास हमारी पसंद वाली Cream Lemon Herb Chicken Sticks की रेसिपी को लेकर। जिसे आप जब कोई खास ऑकेशन पे बनाएंगे तो आप स्टार बन जाएंगे। चलिए फिर बनाते है यह डिश।
Ingredients
- 500 ग्राम चिकन के पीस
- 3 लहसुन की कलियां
- 3 tbsp क्रीम
- 3 हरी मिर्च
- 1 Tbsp दही
- 1 Tbsp सोया सॉस
- ½ शिमला मिर्च
- 1 Tbsp तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1 tsp काली मिर्च पाउडर
- ½ tsp लहसुन पाउडर
- 1 tsp मिक्सड
- ½ tsp ओरेगेनी
Method
सबसे पहले चिकन को धोकर उसके पीसेस कर लें ( Thighs piece )
एक मिक्सर जार में, लहसुन, क्रीम, हरी मिर्ची, शिमला मिर्ची, दही,सोया सॉस और तेल डालकर पिस लें।
एक कटोरे में इसे निकाल लें, इस में बचे हुए सारे मसाले डालें, नमक डालें और मिक्स करें अच्छे से ।
अब चिकन को इस में कम से कम 40 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें।
इन्हे अब स्कीवर्स पे लगाएं, पहले शिमला मिर्च का टुकड़ा फिर चिकन की बोटियां फिर शिमला मिर्ची।
इसे एयर फ्राई करें या ओवन में 180 °C पे 15 से 20 मिनट के लिए ग्रिल, या फिर नॉन स्टिक पैन में मीडियम आंच पे अलाट पलट करके गोल्डन होने तक पकाएं।
गरमा गरम इसे परोसें नाम या तंदूरी रोटी या फिर पुलाव के साथ।






