- Prep
- 1h
- Cook
- 15 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Pakistani
- Course
- dinner, Lunch
अगर हम खानों की बात करें तो फैशन की तरह इसमें भी एक ट्रेंड चलता है। इसी ट्रेंड में आजकल नॉनवेज लवर की लिस्ट में चापली कबाब का नाम शामिल हो चुका है। कबाब हमेशा से ही हमारे जायके का हिस्सा रहे हैं। पुलाव के साथ शामी कबाब का कॉम्बिनेशन अक्सर लोगों को पसंद आता है। वहीं चपली कबाब और कच्चे कीमे के कबाब के फैंस भी कम नहीं है। इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग लेकिन आसान है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी।
Ingredients
- ½ किलो मटन
- 150 ग्राम बारीक कटी हुई प्याज
- 100 ग्राम टमाटर ( बिना बीच के, बारीक कटेा हुए)
- 4 ब्रेड के स्लाइस
- 1 बड़ा चम्मच कालीमिर्च
- 2 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
- ½ कप भूना हुआ बेसन
- नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
Method
सबसे पहले मटन को धोकर उसे साफ कर लें.
इस में सारे मसाले मिलाकर डालें, नमक, प्याज ( पानी निचोड़ कर), भूना हुआ बेसन और ब्रेड के टुकड़े डालें. अच्छे से मिला लें.
इसे एक घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए फ्रिज में रख दें.
फ्राई करने् से ठीक पहले इस में टमाटर मिक्स करें.
अब कबाब की टिक्कियां बनाकर इन्हें तेल में धीमी आंच पर फ्राई कर लें.
और गरमा गरम चुटनी के साथ सर्व करें.






