- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snack
करेले का नाम सुनकर ज्यादातर लोगों का मुंह बन जाता है और बनेगा क्यों नहीं, यह इतना कड़वा जो होता है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस कड़वे करेले को एक ऐसे तरीके से भी बनाया जा सकता है, जिसे आप खाते ही आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। हम आपको आज केरेले की चिप्स (Karela Chips Recipe) बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
करेला खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे डायबिटीस तो कम होती ही है और साथ ही करेला लिवर को भी ठीक करने में मददगार साबित होता है। अगर आपके घर में भी चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर रोजाना कुछ ना कुछ लगता है तो करेले के चिप्स (Karela Chips Recipe) इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए जानते हैं करेले के चिप्स बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- करेला - 4-5 (छीलें और गोल टुकड़ो में कटे)
- हल्दी पाउडर - आधा टीस्पून
- धनिया पाउडर - 2 टीस्पून
- अमचूर पाउडर - 2 टीस्पून
- सौंफ पाउडर - 2 टीस्पून
- कॉर्न स्टार्च - 2 टीस्पून
- नींबू का रस - 2 टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- तेल
Method
करेले के चिप्स बनाने के लिए आप सबसे पहले करेले को काटकर बीज निकाल दें और इन्हें गोल शेप में काटकर रख लें।
अब करेले में 1 चम्मच नमक डाल लें और इसमें ऊपर से 1 नींबू का रस निचोड़ लें।
फिर आप इसमें करेले के टुकड़ों को मिलाकर आधे घंटे तक अलग रख दें।
जब ये थोड़े गल जाए तो आप इन टुकड़ों को पानी में डालें और अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
फिर आप करेले के ऊपर आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 2 चम्मच अमचूर पाउडर, 2 चम्मच कॉर्न स्टार्स और 1 चम्मच बेसन डालकर मिक्स कर लें।
इसके बाद आप इन्हें तेल में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
अब आपके क्रिस्पी करेले के चिप्स बनकर तैयार हो चुके हैं।






