- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, street style
- Course
- Breakfast, Snacks, sunday special
ब्रेकफास्ट के लिए ब्रेड पकोड़ा एक बढ़िया रेसिपी होती है. ये मिनटों में तैयार होने वाली फूड डिश है. बनेगी क्रिस्पी और टेस्टी! सभी करेंगे तारीफ!
ब्रेड पकोड़ा बच्चों की पसंदीदा फूड डिश है जिसे ब्रेकफास्ट में बनाया जा सकता है. कई बार ऐसा होता है जब नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचता है ऐसे में ब्रेड पकोड़ा मिनटों में तैयार किया जा सकता है. स्वाद से भरपूर ब्रेड पकोड़ा बनाना भी काफी आसान है. कई बार रूटीन नाश्ता कर करके भी बोरियत हो जाती है और ब्रेकफास्ट में कुछ बदलाव करने की इच्छा होती है. ऐसी सूरत में भी ब्रेड पकोड़ा का विकल्प आजमाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्रियों की जरुरत भी नहीं लगती है.आप भी अगर ब्रेड पकोड़ा खाना पसंद करते हैं लेकिन अब तक इस रेसिपी को आपने घर पर बनाया नहीं है तो कोई बात नहीं. हमारी बताई विधि का पालन कर आप फटाफट ब्रेड पकोड़ा तैयार कर सकते हैं.
Ingredients
- 1 पैकट ब्रेड के स्लाइस
- ½ किलो पतली कटी हुई प्याज
- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक
- 3-4 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटा चम्मच चावल का आटा
- 1 कप बेसन
- ½ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
Method
ब्रेड अनियन पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लम्बे और पतले आकार में काट लें.
अब प्याज को बाउल में डालें. फिर इसमें चावल का आटा, बेसन, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
इसके बाद बॉउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक एड कर लें.
आखिर में हल्का सा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें.
अब ब्रेड को बीच में से काटकर ट्राएंगल शेप दे दें. फिर इसपर प्याज का मिक्सचर रखकर फैलाएं.
अब सभी ब्रेड की स्लाइस को गर्म तेल में डीप फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद निकाल लें.






