- Prep
- 4h
- Cook
- 25 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, maharashtrian
- Course
- Breakfast, Fast, Snacks
साबूदाना वड़ा आप सिर्फ व्रत या उपवास में ही नहीं बल्कि ऐसे भी बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
उपवास में साबूदाना वड़ा खूब बनाया जाता है लेकिन ज़रूरी नहीं है कि आप इसे व्रत में ही बनाएं। अगर आपको नाश्ते में कुछ हल्का फुल्का खाने का मन है तो आप साबूदाना वड़ा बना सकते हैं। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। साबूदाना वड़ा खाने में ही टेस्टीनहीं है बल्कि इसे बनाना बेहद आसान है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इसका स्वाद काफी पसंद आता है।
ये रेसिपी मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। साबूदाना वड़ा बनाने के लिए साबूदाना, उबला हुआ आलू, मूंगफली इन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। आपने अगर अब तक घर पर कभी साबूदाना वड़ा नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इन्हें बेहद आसानी से बनाकर खा सकते हैं
Ingredients
- 300 ग्राम साबूदाना
- तलने के लिए तेल
- 4 उबला आलू
- 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
- सेंधा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- ½ कप भुनी हुई मूंगफली
Method
सबसे पहले आप साबूदाना को अच्छे से धोकर, पानी में भिगोने के लिए रख दें. कम से कम 4 घंटे के लिए, फिर दुसरी ओर आप आलू को उबाल लें और उसे अच्छी तरह से मैश कर लें.
फिर इसमें आप भुनी हुई छिलका निकली हुई मूंगफली को दर दरा सा पिस लें. अब इस में हरी मिर्च का पेस्ट शामिल करें.
अब इस में लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, धनिया और भीगे हुए साबूदाने को मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें
एक तरफा तेल गरम करने चढ़ा दें. तेल गरम होने पर मीडियम आंच कर दें.
अब इसे वड़ा का आकार दें और फिर इसे चपटा कर लें. मीडियम गर्म तेल में इसे दीप फ्राई या शैलो फ्राई करें. गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक.
आपकी साबुदाना टिक्की बनकर तैयार है, इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.






