- Prep
- 8h
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Mediterranean, middle eastern
- Course
- Appetizer, Breakfast, Snack, Snacks, starter
फलाफल काबुली चने से बनता है और शाम के नाश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां जानिए इसकी आसान रेसिपी।
रेस्टोरेंट में आपने कई बार फलाफल खाया होगा लेकिन इसे घर में बनाना भी बेहद आसान हैं। कई बार शाम के नाश्ते में कुछ नया खाने का मन होता है, ऐसे में आप घर में काबुली चने से बनने वाला फलाफल बना सकते हैं। इसकी तैयारी 1 रात पहले से करनी पड़ती है। घर में बना फलाफल खाने के बाद आपको बाहर का स्वाद रास नहीं आएगा। काबुली चने जिन्हें छोले भी कहा जाता है वह प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं। आइए जानते हैं काबुली चने से बने फलाफल की आसान रेसिपी।
Ingredients
- 2 कप काबुली चना
- 1 प्याज़
- 5 लहसुन की कली
- 1 छोटा गुच्छा कोतमीर
- 1 छोटा गुच्छा पुदीने का
- नमक स्वादानुसार
- 1 tsp धनिया पाउडर
- 1 tsp जीरा
- 1 tsp बेकिंग सोडा
- तलने के
Method
एक बड़े कटोरे में काबुली चना को रात भर या 6 से 7 घंटा के लिए भिगो दें।
अब एक ग्राइंडर में, चना, कोतमीर, पुदीना, लहसुन और प्याज डालकर दरदरा सा पिस लें।
इसे एक कटोरे में निकाल लें, इस में बेकिंग सोडा, नमक,धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें।
इसे साइड पर रख दें 10 मिनट के लिए
टिक्की का आकार देते हुए, गरम तेल में मीडियम आंच पे दीप फ्राई करें।
गरमा गरम परोसें अपनी फेवरेट चटनी या डिप या ताहिनी सॉस के साथ।






