- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, summer drinks
Mango Mastani Recipe: गर्मी के मौसम में चिल्ड और हेल्दी ड्रिंक्स पीना भला किसे पसंद नहीं होता है. वहीं गर्मियों में मैंगो मिल्कशेक काफी पीना कॉमन होता है. मगर क्या आपने कभी मैंगो मस्तानी (Mango Mastani Recipe) का स्वाद चखा है. जी हां, जूसी मैंगो के साथ आइसक्रीम और कुछ ड्राई फ्रूट्स एड करके आप गर्मियों की बेस्ट ड्रिंक रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मैंगो मस्तानी बनाने की आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप चुटकियों में ठंडे-ठंडे और स्वादिष्ट ड्रिंक का आनंद उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में उठाएं मिंट कुल्फी का भरपूर लुत्फ, फॉलो करें ये आसान रेसिपी, डेजर्ट बनेगा बेहद टेस्टी
Ingredients
- 2 आम
- 3 चम्मच वनीला आइसक्रीम
- 1 कप दूध
- 1 चम्मच टूटी फ्रूटी
- बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- गार्निश करने के लिए चेरी
Method
गर्मियों में मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब आम को मिक्सर ब्लेंडर में डालें. फिर इसमें दूध और 2 चम्मच वनीला आइसक्रीम डालकर ब्लेंड कर लें.
इसके बाद सर्विंग गिलास में 1 चम्मच आइसक्रीम, थोड़ी सी टूटी फ्रूटी और ड्राई फ्रूट्स डालें.
फिर इसमें मैंगो की प्यूरी डाल दें. बस आपकी मैंगो मस्तानी तैयार है.
इसे 1 चम्मच आइसक्रीम, टूटी फ्रूटी और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें.






