- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Side Dish
Curry Leaves Chutney Recipe: आपने बहुत से होटल में देखा होगा कि इडली और डोसा के साथ आपको करी पत्ते की चटनी (Nariyal ki Chutney Recipe) भी परोसी जाती है, जिसकी खुशबू और स्वाद लजावाब होती है, तो अगर आप भी यह चटनी घर पर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इसकी मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप एक बार बनाएंगे, तो बार-बार खाएंगे। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इसकी चटपटी रेसिपी
Also Read: Nariyal ki Chutney Recipe: नारियल की हरी चटनी बनाने की विधि

Also Read: Bread Pakoda Chat Recipe In Hindi – नाश्ते में बनाएं ब्रेड पकौड़ा चाट रेसिपी
Ingredients
- 1/4 कप दबाकर भरे हुए करी पत्ते
- 1 टीस्पून तेल
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
- 1 टीस्पून उडद दाल
- 1/2 टेबलस्पून चना दाल
- 1 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 टीस्पून अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 1 टीस्पून इमली की पेस्ट
- 4 टेबलस्पून पानी
- नमक स्वादअनुसार
- 1/4 टीस्पून राई
- 1/4 टीस्पून उडद दाल
- 1/4 टीस्पून जीरा
- 1 सूखी लाल मिर्च
Method
इसके लिए आपको सबसे पहले करी पता को सादे पानी से धोकर नेपकीन के उपर रखकर अच्छे से सूखा लेना है। इसके बाद एक छोटा पैन या कडाही में धीमी आंच पर 1 टीस्पून तेल गरम करके उसमें चना दाल और उडद दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लीजिए। अब इसमें साफ किए हुए करी पत्ते डाल दीजिए।
करी पत्ते को पूरी तरह सूखे होने तक लगभग 2-3 मिनट के लिए भून लें और फिर गैस बंध कर दें। अब करी पत्ता को ठंडा होने दें और ग्राइंडर के चटनी जार में सभी ठंडी की हुई सामग्रियों को कद्दूकस किया हुआ नारियल, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, इमली की पेस्ट और नमक के साथ डाल दें और दरदरा होने तक पीस लें। इसमें थोड़ा पानी भी एड कर दीजिए। बस तैयार है आपकी करी पत्ता की चटनी।






