- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Daal Makhani Recipe In Hindi: पंजाबी खाने की बात हो और उसमें दाल मखनी का नाम ना आएं, ऐसा तो हो नहीं सकता है। पंजाब के होटलों और ढाबों पर यह आसानी से मिल जाती है। मक्खन और क्रीम डालकर बनाई गई यह दाल मखनी खाने में बहुत हीं लाजवाब होती है। हमने पहले भी आपको इससे जुड़ी रेसिपी के बारे में बताया था (Toovar Dal Recipe In Hindi), तो आप भी इसी तरह से दाल मखनी भी ट्राई करिए।

पार्टी मेन्यू में शामिल दाल मखनी लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश होती है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप दाल मखनी (Daal Makhani Recipe In Hindi) को बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
एक बर्तन में पानी लेकर उसमें दाल, नमक और अदरक को उबलने के लिए रख दें।
फिर इसके बाद आप भारी तले वाला पैन लें और उसमें मक्खन गर्म करके उसमें शाही जीरा, कस्तूरी मेथी डालें और उसके बाद उसमें टमाटर प्यूरी, मिर्च और शुगर डालकर तेज़ आंच पर फ्राई कर लें।
जैसे हीं इसमें से तेल अलग होने लगे। फिर आप इसमें उबली हुई दाल डालकर अच्छे से हिलाएं, बस वह ज्यादा गाढ़ी न हो।
फिर आप इसे बिना ढके हल्की आंच पर गर्म होने दें। आप इसमें ऊपर से क्रीम डालकर सर्व कर सकते हैं। आप इसे तंदूरी रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।






