- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Toovar Dal Recipe In Hindi: तुवर की दाल तो हम सब डेली रूटीन में तो खाते हीं है। तुवर की दाल को अरहर की दाल के नाम से भी जाना जाता है, जिसे जीरा राइस के साथ खाया जाता है, जो खाने में भी बेहतरीन स्वादिष्ट होती है।

तुवर की दाल का अपना एक अलग हीं स्वाद होता है और यह बनाने में भी काफी आसान होती है। हमने आपको पहले भी (Dal Makhani Banane Ki Vidhi: स्वाद से भरपूर दाल मखनी ऐसे बनाएं) बताई है, तो आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि आप किस तरह आसानी से तुवर की दाल (Toovar Dal Recipe In Hindi) को बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- तुवर दाल
- पानी
- 1 टेबल स्पून तेल
- 4 टेबल स्पून टमाटर
- 4 टेबल स्पून प्याज
- लहसुन की कलिया
- जीरा
- हींग
- नमक
- मिर्च पाउडर
Method
सबसे पहले आप तुवर दाल को पानी में भिगोकर कुछ देर प्रेशर कुकर में अच्छी तरह पकने दे। अब आप दुसरी ओर एक पैन में तेल गरम करके उसमें लहसुन, हल्दी पाउडर, जीरा, हींग, प्याज और टमाटर डालें। फिर आप इसे 2-5 मिनट तक अच्छे से पकाएं। अब आप प्रेशर कुकर में से दाल निकालकर उसे पैन में डालें और साथ में नमक और मिर्च पाउडर भी डालें और इसे अच्छी तरह से पकने दें और ऊपर हरा धनिया डाल दें। आपकी तुवर दाल बनकर तैयार हो गई है, इसे आप चावल के साथ गरमा-गरम का सकते हैं।






