- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
भारत में लोग स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन होते है, खासतौर से उन्हें चाट पकौड़ी खाने में अलग ही मजा आता है. इन दिनों गर्मी के मौसम में लोग ज्यादातर लोग घर में कुछ ना कुछ नई डिश बनाना ट्राई करते रहते हैं. ऐसे में आप कुछ चटपटा ट्राई कर सकते हैं. जब भी चटपटी डिश की बात होती है तो दही भल्ले या दही बड़ा (Dahi Vada Recipe) का नाम सबसे पहले सामने आता है. इसे उड़द दाल से तैयार किया जाता है, दही और खट्टी-मिट्ठी चटनी के इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं. इस पर चाट मसाला और जीरा पाउडर डालकर सर्व किया जाता है. दही बड़ा (Dahi Vada Recipe) बनाना बेहद ही आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. तो चलिए जान लेते हैं दही बड़े (Dahi Vada Recipe) बनाने की विधि.
Ingredients
- 4 कप उड़द दाल
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून चिरौंजी
- 1 टी स्पून किशमिश
- 1/2 टी स्पून हींग
- पानी
- 1 कप दही
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 6 टी स्पून इमली की चटनी
- अनार
- बूंदी
Method
दही बड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले धुली उड़द दाल को 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.
सुबह डाल का पानी निकालकर उसे बेहद कम पानी के साथ मिक्सर में दरदरी पीस लें.
पिसी हुई दाल को किसी बड़े बरतन में निकालिये और दाल को हाथ से खूब फैटिये. पीसी हुई दाल को जितना ज्यादा फेटेंगे दही बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे.
अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चिरौंजी, किशमिश और हींग डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
अब इसकी मीडियम साइज की बॉल बनाकर तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.
बड़ों को निकालने के बाद पानी में डालते जाएं. इससे बड़ों से तेल निकल जाएगा और एकदम मुलायम हो जाएंगे. इसे करीब 1 घंटे तक पानी में डालकर रखें.
अब एक बाउल में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें, इसके बाद इसमें नमक और काला नमक मिलाएं.






