- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Side Dish
Dahi Bhalla Recipe: होली के त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई है। सभी के घर पर सफाई और मीठे पकवान बनना शुरू हो गए है। होली के दिन हम सब इतना मीठा खा लेते है कि मीठा खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप होली के दिन दही भल्ला बनाकर अपने मेहमानों को खुश कर सकते है। दरहसल, दही भल्ला तीखा, चटपटा और खट्टा हर तरह के स्वाद से भरपूर है। Also Read: खोवा गुजिया बनाने की विधि (Khova Gujiya Recipe In Hindi)

अगर आपको दही भल्ला बनाना नहीं आता, तो फिक्र करने की कोई बात नहीं है। दही भल्ला बनाने के लिए आपको हमारी इस रेसिपी को पढ़ना होगा। पढ़ने के बाद अगर आपको पसंद आए, तो आप अपने रिश्तेदारों और मित्रों को भी शेयर करना, ताकि वो भी दही भल्ला के स्वाद का आनंद ले सकें।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप धुली उड़द दाल को भिगोकर 7-8 घंटे के लिए पानी में रख दें। इसके बाद आप दाल को पानी डे निकालकर अच्छी तरह पीस लें। अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, चिरौंजी, किश्मिश और हींग डालकर फेंट दें। अब आप अपने हाथ से छोटी- छोटी बॉल्स बना दें और हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
अब आप एक बाउल में दही लेकर अच्छे से फेंट लें। उसके बाद इसमें नमक और काला नमक मिला दें। अब आप सारी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिला दें। अब आपका भल्ले बनकर तैयार है। अब आप इसे पानी में भिगोकर रख दें और फिर प्लेट में निकालकर दही डाल दें। फिर इसके ऊपर से काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च छिड़क दें। अब आप इसके ऊपर से इमली और पुदीने की चटनी डालें और ऊपर से बूंदी और अनार डालकर ऊपर से गार्निश करें। अब आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को और मेहमानों को सर्व करें।






