- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
भिंडी (Dahi Bhindi Recipe) एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। भिंडी को आप कई अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं। चाहे आप तली हुई भिंडी बनाए, कुरकुरी भिंडी बनाए, मसाला भिंडी बनाए और या फिर भरवा भिंडी बनाए। लेकिन हम आपको आज एक अलग तरह की भिंडी की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जिसका नाम है दही भिंडी। आइए जानते हैं दही भिंडी (Dahi Bhindi Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- भिंडी - 250 ग्राम
- दही - ¼ कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक
Method
दही वाली भिंडी बनाने के लिए आप सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर सूखा लें और फिर इसे मीडियम साइज काट लें।
अब आप एक कड़ाही में तेल डालें और फिर उसमें जीरा और हींग डालकर तड़काइए।
अब तेल में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए और इनके भुन जाने पर इसमें दही डाल दीजिए।
दही डालने के बाद आप इसे लगातार चलाएं, वरना दही फट जाएगा।
जब दही मसाले में मिक्स हो जाए तो आप इसे ढककर लो फ्लेम पर पकाएं।
फिर आप इसमें कटी हुई भिंडी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
इस सब्जी को कुछ देर ढककर मीडियम फ्लेम पर पकाते रहें।
करीब 10 मिनट में आपकी दही भिंडी की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।






