- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, chaat, party dish
Crispy Papdi: दही और सोंठ में डूबी हुई करारी पापड़ी खाने का अलग ही मजा है. अगर इसके ऊपर से अनार डाल दिया जाए तो स्वाद दोगुना हो जाएगा.
Dahi Papdi chaat Recipe: करारी और पतली-पतली पापड़ी बनाने में हर कोई एक्सपर्ट नहीं होता, लेकिन अगर आप यह रेसिपी फॉलो कर लें तो उन एक्सपर्ट्स में आपकी गिनती पक्की है. अब आपको पापड़ी के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है, घर में ही आप इसका दही, दाल, अचार के साथ लुत्फ उठा सकते हैं. शाम की चाय के साथ तो यह बेस्ट स्नैक है.
Ingredients
- 1 मैदे की पापड़ी
- 1 कप दही
- ½ कप धनिया की चटनी
- ½ कप इमली का रस
- 2 बारीक कटा हुआ प्याज
- 2 उबला हुआ आलू
- 1 बारीक कटा टमाटर
- 2 बड़ा चम्मच चाट मसाला
- 2 बड़ा चम्मच जीरावन
- ½ छोटा कप कटा हुआ हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- ½ कप शक्कर
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ कप उबले हुए काले चने
- 1 कप सेव
Method
आप मैदे की पापड़ी बाहर से भी खरीदकर ला सकते हैं और घर में भी बना सकते हैं.
सबसे पहले आप एक बड़े बाउल में दही लेकर उसमें शक्कर डालकर मिलाएँ और एक तरफ रख दें.
अब आप पपड़ियों के ऊपर उबले हुए आलू मैश करके भर दें. फिर उस पर उबले हुए चने, प्याज, टमाटर, दही, हरा धनिया डालें.
अंत में नमक, चाट, मसाला और आप चाहे तो थोड़ा सा भुना हुआ जीरे का पाउडर भी डाल सकते हैं.
अंत आप इस चाट के ऊपर सेव डालकर इसे सर्व कर दें.
इस तरह आपकी टेस्टी दही पापड़ी चाट बनकर तैयार है.






