- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Cuisine
- north indian, Rajasthan
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
Dahi Pyaz Ki Sabji Recipe: गर्मियों में बनाएं दही प्याज की सब्जी, सभी को आएगी पसंद
Dahi Pyaz Ki Sabji Recipe: गर्मियों के मौसम में कुछ दही और प्याज दोनों ही शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहद काम आते हैं।अगर दोनों का कॉम्बिनेशन साथ मिल जाए तो क्या कहने। आज हम आपको दही प्याज की सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो इस समर सीजन में आपके बहुत काम आएगी।
गर्मी के दिनों में दही प्याज की सब्जी खाना सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता ह। दही और प्याज दोनों की तासीर ही ठंडी होती है। ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन तेजी से बढ़ते पारे के बीच शरीर को ठंडा रखने में बेहद मददगार होता है। समर सीजन में हम सभी रोजाना किसी न किसी रूप में दही खाते हैं जिससे शरीर स्वस्थ्य रहे। अगर आप रूटीन सब्जियों से बोर हो गए हैं तो इस बार दही प्याज की सब्जी ट्राई कर सकते हैं।
Ingredients
Method
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके, जीरा डालें,करी पत्ता और हरी मिर्ची बीच से कटी हुई, लाल सुखी एक मिर्ची शामिल करें। 2 से 3 मिनिट पकाएं।
अब इस में प्याज शामिल करें, उसे अच्छे से पका लें, जब तक इसका कच्चापन खत्म ना होजए, इस में अच्छे से फेटी हुई दही शामिल करें, नमक डालें धीमे आंच पे, अब इस में 2 से 4 मिनट पकने के बाद,सारे पीसे हुए मसालें शामिल करें।
अब जब यह भूंज जाएं, तो ऊपर से कसूरी मेथी और कोतमीर डालकर गरमा गरम परोसें






