- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- street style
- Course
- Breakfast, chaat, Snacks
Delhi Special Aloo Chat Recipe: राजधानी दिल्ली के फास्ट फूड देशभर में मशहूर हैं. वहीं दिल्ली की चाट भाल किसे पसंद नहीं होती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर आए मेहमानों को अपने हाथों से बनी दिल्ली की स्पेशल चाट (Delhi Special Aloo Chat Recipe) खिला सकते हैं. जी हां, दिल्ली की स्ट्रीट स्टाइल चाट बनाने की रेसिपी काफी आसान है. ऐसे में सिर्फ आलू और कुछ मसालों का इस्तेमाल करके आप मिनटों में चटपटी और स्पाइसी चाट तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं दिल्ली जैसी चटपटी चाट बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में ट्राई करें पापड़ समोसा की रेसिपी, स्नैक्स बनेंगे कुरकुरे और टेस्टी
Ingredients
Method
दिल्ली स्टाइल आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब पैन में तेल गर्म करें और आलू को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें.
इसके बाद आलू को बॉउल में निकालें. फिर इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालें.
अब आलू में हरी चटनी, इमली की चटनी, अदरक, हरा धनिया और नींबू का रस मिक्स करें.
बस आपकी चटपटी आलू चाट तैयार है. इसे चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ सर्व करें.






