- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Holi Chocolate Ghujiya Recipe 2023: होली का त्योहार बिना गुजिया के अधूरा है। भारतीय संस्कृति में हम होली के दिन मेहमानों को गुजिया जरूर खिलाते हैं। अधिकतर लोग अपने घर पर खोया की गुजिया बनाते है, जिसकी रेसिपी हम आपको पहले ही बता चुके हैं (Khova Ghujiya Recipe In Hindi) लेकिन, अगर आप कुछ मॉडर्न तरह से अपनी होली मनाना चाहते हैं, तो आप अपने घर पर चॉकलेट गुजिया बना सकते हैं। इसका स्वाद चॉकलेटी और मिठास से भरा होता है। Also Read: कुरकुरे नमक पारे की रेसिपी (Kurkure Namak Para Recipe In Hindi)

क्या आपने पहले कभी चॉकलेट गुजिया खाई है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। जी, हां इसके स्वाद की चर्चा हर तरफ है। पर आप फ़िक्र मत करिए इस होली आप अपने स्वाद के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। दरहसल, आज हम आपको चॉकलेट गुजिया बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे ( Holi Chocolate Ghujiya Recipe 2023) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मैदा में घी, नमक और पानी डालकर आटे को गूंथ कर ½ घंटे के लिए अलग रख दीजिए। अब आप एक पैन में मावा को धीमी आंच पर ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद चीनी डालकर कुछ देर और भून लें। साथ ही इसमें इलायची पाउडर भी डाल दें। अब भुने हुए मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें चॉकलेट चिप्स डालकर मिला लें। अब इसी बीच गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां पीसकर रोटी की तरह बेल लें।
अब आप मिश्रण भरिये, किनारों को पानी से चिपका दीजिये और अंदर की तरफ मोड़ लें। अब आप इन्हें हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें। इसके अलावा एक बाउल में बारीक चॉकलेट और फ्रेश क्रीम मिलाकर माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए गर्म कर लें। अब गुजिया को डीप फ्राई करने के बाद चाशनी में डिप करें और प्लेट में रखकर ऊपर से चॉकलेट सिरप डाल दें। अब आपका चॉकलेट गुजिया बनकर तैयार है। अब आप इसे इलायची से गार्निश करके सभी को सर्व करें।






