- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snacks
Kurkure Namak Para Recipe: होली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में सब के घर पर मीठे पकवान बनने लगे है। लेकिन, अगर बात नमक पारे की करें, तो इसके स्वाद के सब दीवाने है। नमक पारे को सभी लोग खाना बहुत पसंद करते है। अगर इसे चाय के साथ खाए, तो इसका मजा दोगुना हो जाता है। Also Read: खोवा गुजिया बनाने की विधि (Khova Gujiya Recipe In Hindi)

वैसे तो इसे बनाना बहुत आसान होता है, लेकिन बहुत लोगों को इसको बनाने का सही तरीका नहीं पता होता है। पर फिक्र मत करिए आज हम आपको कुरकुरे नमक पारे की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 2 कप मैदा
- ¼ कप तेल
- नमक
- अजवायन
Method
सबसे पहले आप मैदा में नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी जैसा सख्त आटा गूंथ लें और फिर इस आटे को मसल कर चिकना कर लीजिए। अब आप गूंथे हुए आटे को कुछ देर के लिए ढककर रख दीजिए। इसके बाद पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दीजिए। अब आप आटे को 2 भागों में बांट लीजिए। अब बेलन की मदद से इसे पतला बेल लें और काट लें। अब इसे तेल में डालकर तल लें। इसके बाद बीच-बीच में नमकपारों को क कलछी से पलट दें। अब आपके कुरकुरे नमक पारे बनकर तैयार हैं। अब आप इसे सभी को चाय के साथ सर्व करें।






