- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
बेसन की भरवाँ मिर्ची राजस्थान की बहुत फेमस डिश है। हालांकि, अब इसे राजस्थान के अलावा कई जगहों पर बनाया जाने लगा है। बेसन की भरवां मिर्च (Bharwa Besan Mirch Recipe) में बेसन का मसाला भरकर बनाई जाती है। इस मिर्च की खास बात ये है कि ये खाने में तीखी नहीं होती है और अब तो ये हर जगह आसानी से मिल जाती है। इसे सफर में अपने खाने में ले जाने में बाहुत आसानी होती है, क्योकि ये सब्जी 5-6 दिन तक ख़राब भी नहीं होती है। तो चलिए हम आपको आज बेसन की भरवाँ मिर्ची की रेसिपी (Bharwa Besan Mirch Recipe) बता रहे हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मिर्च को धोकर फिर उसे बीच में से काट लें। मिर्च के दोनों भाग अलग नहीं होने चाहिए।
अब आप कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये और फिर उसमें हींग, जीरा डाल दीजिये।
इसके बाद आप तेल में हल्दी पाउडर और बेसन डाल धीमी आंच पर उसे ब्राउन होने तक भूनिये।
फिर आप बेसन में धनिया पाउडर, सोंफ पाउडर डालकर और भून लें और फिर गैस बंद कर दें।
अब आप बेसन में अमचूर पाउडर, गरम मसाला, चीनी और नमक मिला लीजिए।
साथ ही आप इस मसाले में लगभग 1 टेबलस्पून तेल और डालकर मसाले को मिक्स कर लें।
अब आप सभी कटी हुई मिर्च में मसाला भर दीजिए।
अब आप एक कढ़ाई में बचा हुआ तेल डालकर गर्म करें और फिर सभी मिर्ची एक-एक कर कढ़ाई में रख दें और गैस धीमी कर दें।
आप कड़ाही के ऊपर ढक्कन ढंककर उसे 3 मिनट पकाएं और फिर मिर्च को पलट दें।
जब मिर्च हर तरफ से पककर सॉफ्ट हो जाए तो आप गैस बंद कर दें।
इस प्रकार आपकी बेसन की भरवाँ मिर्ची बनकर तैयार है। आप इसे रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।






