- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
चिली गार्लिक पनीर (Chilly Garlic Panner Recipe), नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया ना। आएगा भी क्यों ना, यह सब्ज़ी बनती ही इतनी लाजवाब है। चिली गार्लिक पनीर इंडियन डिश है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। कई फंक्शन या शादी में इस डिश की मौजदूगी होती है। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। जैसा कि इसके नाम से ही साफ हो जाता है कि ये फूड डिश पनीर और चिली गार्लिक का कॉम्बिनेशन होती है। अगर आप एक पनीर लवर हैं, तो आपको इस लिप-स्मैक पनीर रेसिपी को तुरंत आजमाना चाहिए। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें दही, नींबू का रस, मिर्च लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, धनिया पाउडर, अमचूर, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
अब आप पनीर को छोटे क्यूब्स में काट लें और फिर उन्हें तैयार किए गए मैरिनेड में डालें।
ध्यान रहे सभी क्यूब्स को अच्छी तरह से कोट करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। मैरिनेड करने के बाद आप उन्हें 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
अब आप एक नॉन स्टिक तवा लें और उसमें ऑलिव ऑयल डालें।
फिर आप इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालें और ढक्कन से ढंक दें। इससे तेल लहसुन-मिर्च के स्वाद और सुगंध दोनों को सोक लेगा।
कुछ देर बाद आप पनीर के मैरिनेड किए हुए सारे क्यूब्स पैन में डाल दें और उन्हें मध्यम आंच पर पकने दें।
बीच-बीच में पनीर को पलटते रहे।
गोल्डन ब्राउन होने के बाद आपका चिली गार्लिक पनीर बनकर रेडी है।






