- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 34 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
हमारे देश में बिरयानी का नाम सुनते हीं सभी की जीभ लपलपाने लगती है। जिस तरह नॉन-वेज लवर्स मटन-चिकन बिरयानी खाना पसंद करते हैं उसी तरह शाकाहारी लोग वेज बिरयानी खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि बिरयानी बनाना बहुत कठिन काम है। इसलिए सभी बाहर होटल में जाकर बिरयानी खाते हैं। लेकिन हम आपको बता दें घर पर वेज बिरयानी (Veg Biryani Recipe) बनाना बेहद आसान है।
इसे आप अपने स्वाद के हिसाब से तैयार कर सकते हैं। अगर आप अपने घर पर वेज बिरयानी बनाना चाहते हैं तो हम आपको आज जो रेसिपी बता रहे हैं आप उसे फॉलो करें। यकीन मानिये, आपके द्वारा बनाई गई वेज बिरयानी खाकर सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं घर पर वेज बिरयानी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
घर पर स्वादिष्ट वेज बिरयानी बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल उबाल लें।
फिर आप सभी बताई गई सब्जियों को बारीक काट लें।
साथ ही आप प्याज, लहसुन, मिर्च और धनिया भी बारीक काटकर अलग रख लें।
अब आप कड़ाही में तेल गर्म होने डालें और फिर उसमें कटे हुए प्याज और लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
इसके बाद आप बाकी सभी सब्जियों को डालकर फ्राई करें।
सब्जियां फ्राई होने के बाद आप इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर समेत सभी मसाले और स्वाद अनुसार नमक डालकर भून लें।
अब आप इसमें से आधा मिश्रण एक कटोरे में अलग रख दें।
बचे हुए मिश्रण के ऊपर आप उबले हुए आधे चावल की एक परत बिछा दें।
चावल के ऊपर फिर कटोरे में निकाले हुए मिश्रण की परत बिछा दें।
अब इसके ऊपर एक और बार चावल की परत बिछाकर आप कड़ाही को ढंक दें।
फिर आप इस बिरयानी को करीब 10 मिनट तक पकने दें।
पकने के बाद आप इसे अच्छे से मिक्स करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें।
इस प्रकार आपकी टेस्टी वेज बिरयानी बनकर तैयार है।






