- Prep
- 1h
- Cook
- 5 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Amritsar, Indian, north indian
- Course
- Appetizer, dinner, Holi, Lunch, Main Course, Side Dish
Double Mango Pani Puri Recipe : पानी पूरी खाना किसे नहीं पसंद ? चटकेदार चटपटी और टेस्ट से भरपूर यह तो हमारी सबसे पसंदीदा चाट आइटम है। अब जब मैंगो सीजन चल रहा है तो क्यों न हम डबल मैंगो पानी पूरी ( Double Mango Pani Puri ) बनाए? चलिए फिर बनाते हैं इस हटके रेसिपी को।
Ingredients
- कच्चा आम का पानी बनाने के लिए
- 1 बड़ा कच्चा आम ( कैरी
- मुट्ठी भर पुदीना के पत्ते
- 1-2 हरी मिर्ची
- 1-2 अदरक के टुकड़े
- मुट्ठी भर कोतमीर
- 2 नींबू का रस
- थोड़ा पानी
- इस्तेमाल हेतु पानी पूरी मसाला
- मैंगो सालसा बनाने के लिए:
- 1 बड़ा पका हुआ आम
- 2-3 tbsp कच्चा आम ( कैरी
- ½ छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
- कुछ चिल्ली फ्लैक्स, नमक, लाल मिर्ची का पाउडर, काला नमक।
- 1 tbsp कोतमीर कटी हुई
- आलू मसाला के लिए
- 2 आलू उबले हुए
- ⅓ Cup मूंग दाल उबली हुई
- ⅓ Cup चना उबला हुआ
- थोड़ा सा मिर्ची का पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक।
- 1 पैकेट पानी पूरी की
- 200 ग्राम सुखी बूंदी
Method
एक बड़े मिक्सर जार में कच्चे आम पानी ( कैरी पानी ) को बनाने के लिए कैरी, कोतमीर, पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक के टुकड़े , 2 नींबू का रस डालकर और ठंडा पानी डालकर पिस लें।
इसे एक चन्नी के मदद से छान लें, इस में पानी पूरी मसाला शामिल करें और अच्छे से मिक्स करें।
अब आलू का मिश्र्न बनाने के लिए, उबला हुआ आलू, मूंग दाल उबली हुई, चना उबला हुआ, और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
मैंगो सालसा बनाने के लिए एक कटोरे में कटा हुआ पका हुआ मैंगो, प्याज़, कच्चा आम के टुकड़े, कुछ चिल्ली फ्लैक्स, नमक, लाल मिर्ची का पाउडर, काला नमक डालकर मिला लें ( अगर आपको लगे कि आपका आम कम मीठा है तो आप शक्कर डाल सकते हैं ) ।
अब डबल मैंगो पानी पूरी बनाना चालू करते हैं, पूरी में छेद करके, आलू का मिश्रण डालें, मैंगो सालसा डालें, और इसे कच्चा कैरी वाला पानी में डालकर एंजॉय करें






