- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- cafe, Indian
- Course
- Drinks, summer drinks
Choco Vanilla Shake Recipe: गर्मी के मौसम में शेक पीना काफी कॉमन होता है. ऐसे में कई लोग मैंगो शेक, बनाना शेक और चॉकलेट शेक पीना पसंद करते हैं. वैसे को मैंगो और बनाना शेक बनाना काफी आसान होता है. मगर रेस्टोरेंट जैसा चॉकलेट शेक घर पर नहीं बन पाता है. ऐसे में आप चॉको वनीला शेक (Choco Vanilla Shake Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. जी हां, चॉको वनीला शेक पीने में काफी टेस्टी और फटाफट से बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं चॉको वनीला शेक बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – गर्मी में बनाना इंस्टेंट टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक, जरुर ट्राई करें सत्तू आम पना की रेसिपी
Ingredients
Method
चॉको वनीला शेक बनाने के लिए मिक्सर ग्राइंडर में दूध डाल लें.
फिर इसमें कोको पाउडर, चीनी, 1 चम्मच वनीला आइसक्रीम, 2 चम्मच चॉकलेट सीरप और आइस क्यूब्स मिलाएं.
सभी चीजों को ग्राइंड करके शेक रेडी कर लें.
अब सर्विंग गिलास को चॉकलेट सीरप से सजाएं. फिर इसमें शेक डालें.
बस आपका चॉको वनीला शेक तैयार है. इसमें वनीला आइसक्रीम डालें और बचे हुए चॉकलेट सीरप से गार्निश करके सर्व करें.






